6 महीने की प्रेगनेंसी में कितना खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 10:48

6 मंथ प्रेगनेंसी डाइट चार्ट/गर्भावस्था आहार प्लान - क्या खाएं
आहार योजना

प्रेग्नेंसी में स्वस्थ खाना-पीना गर्भवती के साथ-साथ पेट में मौजूद शिशु के लिए भी काफी जरूरी है। इस अवस्था में आप जो कुछ खाती-पीती हैं, उसका असर पेट के अंदर मौजूद बच्चे पर भी पड़ता है। ऐसे में आपको आहार को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। ये सावधानी गर्भावस्था के छठे महीने में ज्यादा बरतनी चाहिए। ध्यान रहे आहार को कब और कैसे ग्रहण करना चाहिए ये बहुत मायने रखता है। अब इसको आप ऐसे समझिए कि कोई भी खाद्य पदार्थ भले वो विटामिन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर हो लेकिन उसको कब और कैसे खाना चाहिए ये बहुत जरूरी होता है जानना। सुबह का नाश्ता हो , दिन का भोजन हो या रात के समय का भोजन इसमें आपको खाद्य पदार्थों का चयन सोच समझ कर करना चाहिए। गर्भावस्था के छठे महीने में आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए ये आपको जानकारी होनी ही चाहिए। इस ब्लॉग में हम बात करेंगे कि आखिर छठे महीने में गर्भवती को क्या आहार लेना चाहिए और किससे परहेज करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी के छठे महीने में आपके गर्भ में पल रहे शिशु का तेजी से विकास हो रहा होता है इसलिए आपको अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है।


पोषक तत्वों से भरपूर भोजन - प्रेग्नेंसी के छठे महीने में पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। इससे न सिर्फ आप बल्कि बच्चे को भी पोषक तत्व मिलेगा और दोनों स्वस्थ रहेंगे। वॉइट मछली, अंडे, काले सेम, टोफू जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

कैल्शियम युक्त आहार – गर्भावस्था के छठे महीने में कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। इसके लिए आप पनीर, दही और दूध को अपने आहार में शामिल करें।

कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन – छठे महीने में आपको वजन पर ध्यान देने की जरूरत होती है। इस जरूरत को आप अपने आहार में कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन को शामिल करके पूरा कर सकते हैं। आप इसके लिए आलू, पास्ता, स्वीट कॉर्न, बीज, नट्स और जई का सेवन करें।

सब्जियां भी जमकर खाएं - इस टाइम पीरियड में आपको सब्जियों का सेवन भी जमकर करना चाहिए। आप आहार में चुकंदर, पत्ता गोभी, पालक, गाजर, कद्दू, शलगम व टमाटर को शामिल करें।

पानी पर्याप्त मात्रा में पीएं – प्रेग्नेंसी के छठे महीने में आपको पानी का सेवन अधिक करना चाहिए। दिन में कम से कम 10 गिलास पानी जरूर पीएं।

आयरन युक्त आहार - गर्भावस्था के छठे महीने में गर्भवती में आयरन की कमी होने की आशंका ज्यादा रहती है। इसलिए आपको इस समय से अधिक से अधिक आयरन युक्त आहार लेना चाहिए। आपको दाल, पालक व सेब में पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलेगा।

संतरा – संतरे का सेवन भी आपको छठे महीने में काफी फायदा पहुंचाएगा। दरअसल संतरे में विटामिन सी और फाइबर होता है। यह मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info